Menu
blogid : 19172 postid : 813310

कलम आज उनकी जय बोल…..

गहरे पानी पैठ
गहरे पानी पैठ
  • 124 Posts
  • 267 Comments

जो सरहद पर हुए शहीद
स्वांस स्वांस जिनकी अनमोल,
स्वर्णिम शब्दों में गौरव से
कलम आज उनकी जय बोल |
******************************
जिनका जीवन एक प्रेरणा
जिनसे आलोकित हर भोर,
जिनकी गाथा में सिर झुकता
कलम आज उनकी जय बोल |
*********************************
जिनके यश में छोटा पड़ता
सरस्वती का सारा कोष,
उनका यश कैसे लिखेगी
कलम आज उनकी जय बोल |
*********************************
जिनके पदचिन्हों पर चलता
देशभक्ति का सारा बोध,
जिस यश को हर शीश तरसता
कलम आज उनकी जय बोल |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh