Menu
blogid : 19172 postid : 1310826

हम करते संकल्प…………..

गहरे पानी पैठ
गहरे पानी पैठ
  • 124 Posts
  • 267 Comments

हम करते संकल्प
धरा पर स्वर्ग सजायेंगे ,
दुःख का होगा अंत
सुखों की दुनिया लाएंगे
.
हम करते संकल्प
कर्ज का बोझ न सहने देंगे
सब होंगे संपन्न
ब्याज से मुक्ति दिलाएंगे
दुःख का होगा अंत
सुखों की दुनियां लायेगे
हम करते संकल्प ………..
.
क्रय, विक्रय, भुगतान
कदम दर कदम रोज ही होंगे
कैसी चिंता ? हर चिंता से
मुक्ति दिलाएंगे
दुःख का होगा अंत
सुखों की दुनियां लाएंगे
हम करते संकल्प ……..
.

कोई नहीं गरीब
सभी साधन सुविधा संपन्न,
रोजगार बेरोजगार का
भेद मिटायेंगे.
दुःख का होगा अंत
सुखों की दुनियां लाएंगे
हम करते संकल्प …….
.
अपना तुमसे वादा
गुंडाराज न चलने देंगे
माँ बहने निर्भय हो
रक्षा कवच बनाएंगे
दुःख का होगा अंत
सुखो की दुनियां लाएंगे
हम करते संकल्प ………
.
जीवन का उत्कर्ष
सभी की साँसों मैं झलकेगा
अपने हाथों हम अपनी
यूँ धरा सजायेंगे
दुःख का होगा अंत
सुखों की दुनियां लाएंगे
हम करते संकल्प ………
.
क्या विकास है?
क्या विकास की छाया तुमने देखी !
जब देखोगे, विस्मय होगा
वह विकास लाएंगे
दुःख का होगा अंत
सुखों की दुनियां लाएंगे
हम करते संकल्प ………….

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh